मानसा माता आरती | Mansa Mata / Mansa Devi Aarti
॥ आरती — मानसा माता ॥ जय मानसा माता, करुणा की मूरत प्यारी। साँप-रक्षक, संकट हरने वाली, हो जीवन में उजियारी। ॥जय माता॥ तेरी असीम दया स...
पढ़ें →कामाख्या देवी असम के गुवाहाटी में स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक हैं। यह तांत्रिक साधना का प्रमुख केंद्र है। कामाख्या मंदिर की वास्तुकला अद्भुत है। देवी की आरती अत्यंत शक्तिशाली मानी जाती है। नवरात्रि में यहां विशेष पूजा होती है। आरती करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
॥ आरती — कामाख्या देवी की ॥
आरती कामाख्या देवी की, जगत् उधारक सुर सेवी की ॥
आरती कामाख्या देवी की …
गावत वेद पुराण कहानी, योनिरुप तुम हो महारानी ॥
सुर ब्रह्मादिक आदि बखानी, लहे दरस सब सुख लेवी की ॥
आरती कामाख्या देवी की …
दक्ष सुता जगदम्ब भवानी, सदा शंभु अर्धांग विराजिनी ॥
सकल जगत् को तारन करनी, जै हो मातु सिद्धि देवी की ॥
आरती कामाख्या देवी की …
तीन नयन कर डमरु विराजे, टीको गोरोचन को साजे ॥
तीनों लोक रूप से लाजे, जै हो मातु! लोक सेवी की ॥
आरती कामाख्या देवी की …
रक्त पुष्प कंठन वनमाला, केहरि वाहन खंग विशाला ॥
मातु करे भक्तन प्रतिपाला, सकल असुर जीवन लेवी की ॥
आरती कामाख्या देवी की …
कहैं गोपाल मातु बलिहारी, जाने नहिं महिमा त्रिपुरारी ॥
सब सत होय जो कहयो विचारी, जै जै सबहिं करत देवी की ॥
आरती कामाख्या देवी की …