मानसा माता आरती | Mansa Mata / Mansa Devi Aarti
॥ आरती — मानसा माता ॥ जय मानसा माता, करुणा की मूरत प्यारी। साँप-रक्षक, संकट हरने वाली, हो जीवन में उजियारी। ॥जय माता॥ तेरी असीम दया स...
पढ़ें →करवा चौथ सुहागिन स्त्रियों का महत्वपूर्ण व्रत है। यह कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाता है। स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चांद देखकर आरती और पूजन किया जाता है। सास अपनी बहू को सरगी देती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक है।
॥ करवा चौथ आरती ॥
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नैया।। ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नैया।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे, दुख सारे हरती।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नैया।।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नैया।।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूर्ण, सब विधि सुख पावे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नैया।।