मानसा माता आरती | Mansa Mata / Mansa Devi Aarti
॥ आरती — मानसा माता ॥ जय मानसा माता, करुणा की मूरत प्यारी। साँप-रक्षक, संकट हरने वाली, हो जीवन में उजियारी। ॥जय माता॥ तेरी असीम दया स...
पढ़ें →केदारनाथ उत्तराखंड में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह हिमालय की गोद में बसा पवित्र तीर्थ है। केदारनाथ की यात्रा अत्यंत दुर्गम है। यहां की आरती दिव्य और भक्तिमय है। शिव भक्त जीवन में एक बार केदारनाथ अवश्य जाते हैं। आरती से शिव की कृपा मिलती है।
॥ श्री केदारनाथ आरती ॥
जय केदार उदार शंकर, मन भयंकर दुःख हरम।
गौरी गणपति स्कन्द नन्दी, श्री केदार नमाम्यहम॥
शैल सुन्दर अति हिमालय, शुभ मन्दिर सुन्दरम।
निकट मन्दाकिनी सरस्वती, जय केदार नमाम्यहम॥
उदक कुण्ड है अधम पावन, रेतस कुण्ड मनोहरम।
हंस कुण्ड समीप सुन्दर, जय केदार नमाम्यहम॥
अन्नपूर्णा सह अर्पणा, काल भैरव शोभितम।
पंच पाण्डव द्रोपदी सह, जय केदार नमाम्यहम॥
शिव दिगम्बर भस्मधारी, अर्द्ध चन्द्र विभूषितम।
शीश गंगा कण्ठ फिणिपति, जय केदार नमाम्यहम॥
कर त्रिशूल विशाल डमरू, ज्ञान गान विशारदम।
मझहेश्वर तुंग ईश्वर, रुद्र कल्प महेश्वरम॥
पंच धन्य विशाल आलय, जय केदार नमाम्यहम।
नाथ पावन हे विशालम, पुण्यप्रद हर दर्शनम॥
जय केदार उदार शंकर, पाप ताप नमाम्यहम॥